बॉलीवुड में अगर चंचल शोख हसीना की बात हो तो जेहन में सबसे पहले साधना की बात होगी। साधना की प्यारी सी मुस्कान और उनका अनोखा स्टाइल आज भी यादगार है। . साधना हमेशा से ही अपने फैन्स के लिए एक स्टाइल आइकॉन रही हैं. साधना की वजह से ही आज भी फेमस है साधना कट. जिसे आज की एक्ट्रेस भी कॉपी करती नजर आती हैं. साधना का पूरा नाम साधना शिवदसानी है, लेकिन प्यार से सब उन्हें साधना ही बुलाते थे. उनके हेयरस्टाइल को लड़कियां आज भी कॉपी करती हैं. उनके हेयर स्टाइल के पीछे छिपी है एक बेहतरीन कहानी. दरअसल, साधना ने जब फिल्मों में काम तलाशना शुरू किया तो उन्हें कई बार उनके बड़े माथे की वजह से निर्देशकों ने काम देने से मना कर दिया. लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका माथा ही एक दिन उनकी पहचान बन जाएगा.
साधना ने कभी हार नहीं मानी इसलिए वो रोज तमाम फिल्म स्टूडियो के चक्कर लगाया करती थीं, ताकि कभी तो भगवान मेहरबान हो और किसी निर्देशक की नजर पड़े. साधना के पिता भी उन्हें इसके लिए रोका नहीं करते थे. वह भी अपनी बेटी की मदद किया करते थे, क्योंकि उन्हें यह बात मालूम थी कि साधना को एक्टिंग का शौक है. बस उनका यही संघर्ष काम आ गया. उन्हें फिल्म 420 के गाने ‘मुड़-मुड़ के ना देख मुड़-मुड़ के’ में ग्रुप डांसर में शामिल कर लिया गया.
वैसे तो साधना को यह डर हमेशा सताया करता था कि कहीं वो जूनियर आर्टिस्ट बनकर ही ना रह जाएं, लेकिन कहते हैं ना कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं. कुछ ऐसा ही चमत्कार हुआ साधना के साथ भी. साधना को शुरू से ही एक्टिंग का शौक था, इसलिए वह अपने कॉलेज में भी एक्टिंग किया करती थीं. उनका संघर्ष तब खत्म हुआ जब कॉलेज में एक नाटक के दौरान उन्हें एक सिंधी फिल्ममेकर ने स्पॉट किया. भारत की पहली सिंधी फिल्म अबाना में शैला रामानी की छोटी बहन के लिए कास्ट किया गया. इस फिल्म में काम करने के लिए साधना को मात्र एक रुपये की टोकन मनी मिली थी.
साधना ने हार नहीं मानी और वह लगातार फिल्म स्टूडियो के चक्कर काटती रहीं. एक फिल्म मैगजीन में जब साधना की तस्वीर छपी, उनकी यही तस्वीर उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई. उनकी इस तस्वीर पर फिल्म निर्देशक सशाधर मुखर्जी की नजर पड़ी. बस यही वो एक पल था जब साधना की किस्मत चमक गई. साधना का माथा बड़ा था, इसलिए उन्हें जब फिल्मेकर सशाधर मुखर्जी ने अपनी फिल्म में काम दिया तो उन्होंने साधना को हेयरस्टाइल बदलने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि हेयरस्टाइल ऐसी होनी चाहिए जो उनका बड़ा माथा छुपा दे. तब साधना के हेयरस्टाइलिस्ट ने उनको उनकी कमजोरी छिपाने के लिए नई हेयरस्टाइल दी, तब वो हेयरस्टाइल उनका यूएसपी यानी खूबी बन गई. उस हेयरकट का नाम ही साधना हेयरस्टाइल रख दिया गया. आज भी कई अभिनेत्रियां उनके यूनीक हेयरस्टाइल को कॉपी करती हैं.
साधना की एक्टिंग के अलावा उनका यूनीक हेयरकट ही उनकी यूएसपी बन गया. साधना ने कई ट्रेंड का चलन शुरू किया. सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला साधना कट और इसके अलावा साधना ने चूड़िदार सलवार का फैशन ट्रेंड भी सेट किया. साधना उन हीरोइनों में से एक है, जिन्हें आज भी लोग अपना स्टाइल आइकॉन मानते हैं. आज भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस साधना कट कराती हैं. जिनमें शामिल प्रियंका, कटरीना, जैकलीन, अनुष्का और ना जानें कितनी ही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साधना कट कराया है.
यह भी पढ़ें
